Haryana: नूंह में बुलडोजर का एक्शन जारी, मेडिकल कॉलेज के पास से हटाया गया अतिक्रमण
हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद से प्रशासन सख्त है, जिसके तहत बुलडोजर का एक्शन भी जारी है। वहां पर प्रशासन ने शनिवार को SKM गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पास बनी अवैध दुकानों को हटाया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
वैसे शुरू में प्रशासन इसे अवैध निर्माण के खिलाफ सामान्य कार्रवाई कह रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि हिंसा से जुड़ा मामला है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी नूंह में कई जगहों पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई थी।

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 दुकानें ऐसी हैं जो अवैध हैं, उन्हें तोड़ा गया। इसके अलावा ये वो स्थान है, जहां 31 जुलाई को नूंह और आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने पर वाहन जलाए गए और पथराव हुआ था।
Recommended Video
150 झुग्गियों को हटाया गया
वहीं शुक्रवार की कार्रवाई में पुलिस-प्रशासन ने 14 एकड़ जमीन खाली करवाई। अधिकारियों के मुताबिक 150 रोहिंग्याओं की झुग्गियां हटाई गईं। वो अवैध रूप से बनी थीं। आरोप ये भी है कि इसमें रहने वाले कई लोग हिंसा में संलिप्त पाए गए थे।
31 जुलाई को क्या हुआ था?
आपको बता दें कि नूंह में 31 जुलाई को हिंदू संगठनों की ओर से बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी। जिस पर पथराव किया गया। कुछ ही देर में घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया और वहां पर हिंसा हो गई। भीड़ ने कई गाड़ियों को जलाया और जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि बाद में पुलिस ने हालात को काबू में किया, लेकिन तब तक 6 लोगों की जान जा चुकी थी। जिसमें दो होमगार्ड भी शामिल थे।
अनिल विज ने बताया साजिश
वहीं हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से घरों के ऊपर पत्थर मिले और भीड़ ने हमला किया, उससे साफ होता है कि ये साजिश है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications