मकान में अकेले रह रहे बिजली निगम के ठेकेदार का सिर काटा, धड़ पड़ा देख सन्न रह गए लोग
फतेहाबाद। हरियाणा में फतेहाबाद के निकट टोहाना में बिजली निगम के एक ठेकेदार की उसी के कमरे पर नृशंस हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश बिना सिर के मिली। किसी ने उसका सिर काट दिया और धड़ को वहीं पड़ा छोड़ गया। मृतक की पहचान दीपक मेहता के रूप में हुई। दीपक बिजली विभाग में ठेकेदार का काम करता था और पैरों से अपाहिज था।

दीपक की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, टोहाना थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज कमरे पर पहुंचे। वहां देखा कि, दीपक की लाश पड़ी हुई थी, लेकिन उसका सिर नहीं था। वारदात हरियाणा के फतेहाबाद में उसके कमरे पर ही अंजाम दी गई। वो उस मकान में अकेला रहता था। गुरुवार सुबह जब घर में काम करने वाली नौकरानी वहां पहुंची तो घर अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब दीपक ने मकान का दरवाजा नहीं खोला तो उसने पास में रहने वाले दीपक के दोस्त सुरजीत को जानकारी दी।
सुरजीत ने दरवाजे के पास खिड़की की झिरी से झांक कर देखा तो उसके पैरों तले जमीन सरक गई। अंदर दीपक का खून से लथपथ शव पड़ा था। वह उसे देखकर घबरा गया और शोर मचाया। वहां जुटे लोग हालात देखकर सन्न रह गए। पुलिस ने मामले को प्रथमदृश्या प्रॉपर्टी विवाद से जोड़कर पड़ताल शुरू की। आशंका जताई गई कि किसी परिचित ने ही दीपक का मर्डर किया है। बता दें कि, दीपक शादीशुदा था, लेकिन कुछ समय पहले पत्नी से उसका तलाक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications