ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले युवक ने 8 साल की बच्ची से की दरिंदगी, पीजीआई रेफर

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में रह रहे सहारनपुर (यूपी) के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के परिवार की बच्ची से दरिंदगी की गई। वारदात को ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले एक युवक ने अंजाम दिया। बच्ची 8 साल की है वहीं, आरोपी 23 साल का है। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी, उसे यमुनानगर के अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

Eight-year-old girl physically harassed by 23-year-old man, referred to PGI haryana

जगाधरी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि, आरोपी की पहचान धर्मवीर (23) के तौर पर हुई है। पुलिस ने धर्मवीर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप हैं कि, वो बच्ची का मुंह बंद कर जबरन अपने साथ भट्ठे के पीछे ले गया था, जहां दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बच्ची को छोड़ा तो वह रोते हुए खून से लथपथ मां के पास पहुंची। जिसके बाद बच्ची की मां एवं अन्य परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पता चला है कि, ज्यादा खून बहने से बच्ची बेहोश हो गई थी। तब उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1091 पर फोन किया। फिर एंबुलेंस की मदद से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया।

शिकायत में बताया गया कि, घटना गुरुवार देर शाम करीब 8:30 बजे की है, जब बच्ची दुकान से बल्ब का होल्डर लेने गई थी। हालांकि, वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो बच्ची सामने से आती हुई दिखाई दी। बच्ची ने रोते हुए आपबीती बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+