डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला बोले- किसानों के लिए MSP सुरक्षित नहीं हुआ तो हम इस्तीफा दे देंगे

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा है कि, अगर किसानों के लिए एमएसपी सुरक्षित करने का प्रबंधन नहीं होगा तो हम इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि, 'किसान संगठन ये बात स्पष्ठ तौर पर समझें कि, जननायक जनता पार्टी (जजपा) तहेदिल से किसानों के साथ खड़ी है। हमारी पार्टी ने हमेशा आपके हक के लिए आवाज उठाई। हमारी सरकार भी किसानों के हित में सोचती रही है।' चौटाला ने मीडिया के समक्ष कहा कि, एमएसपी पर कोई आंच नहीं आने देंगे। यदि ऐसा हुआ तो मनोहर लाल खट्टर की सरकार में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। दुष्यंत ने किसानों के लिए एमएसपी सुरक्षित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

JJP leader Dushyant Chautala

दुष्यंत चौटाला ने अपने पिता के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि, हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि किसानों के लिए एमएसपी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लिखित प्रस्तावों में भी एमएसपी शामिल थी। मैं जब तक उप मुख्यमंत्री हूं, किसानों के लिए एमएसपी को सुरक्षित करने का हर-मुमकिन काम करूंगा। असमर्थ होने पर इस्तीफा दे दूंगा।''

बता दिया जाए कि, किसानों ने एमएसपी और मंडी प्रणाली पर लिखित आश्वासन के सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और कृषि-सुधार कानूनों की वापसी की मांग को जारी रखा है। विशेषकर पंजाब व हरियाणा की किसान यूनियनों ने कहा है कि नए कानूनों से एमएसपी प्रणाली का ह्रास होगा, जिसके तहत सरकारी एजेंसियां फसल को अपनी शर्तां पर खरीदेंगी।

JJP leader Dushyant Chautala

Recommended Video

    Haryana के Deputy CM Dushyant Chautala के इस बयान बढ़ सकती है खट्टर की मुसीबत | वनइंडिया हिंदी

    यह बोले थे दुष्यंत के पिता अजय चौटाला
    जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला का कहना है कि, सरकार किसानों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करे। अजय चौटाला ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सरकार के मंत्री लगातार बयानबाजी तो कर रहे हैं, लेकिन एमएसपी को विधेयक में शामिल क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने कहा था कि सरकार एमएसपी लागू करने के लिए किसानों को पुख्ता आश्वासन दे। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता सड़कों पर परेशान है। वह बोले कि 'हमें पूरी उम्मीद है कि किसान संगठनों व केंद्र सरकार के बीच चल रही बातचीत के सकारात्मक परिणाम आएंगे।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+