Haryana: सोनिया त्रिखा ने आज बनीं HPSC की सदस्य, राज्यपाल ने दिलाई निष्ठा और गोपनीयता की शपथ

Haryana News: स्वास्थ्य महानिदेशक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद डॉ. सोनिया त्रिखा ने आज (12 दिसंबर) को हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्यता के तौर पर शपथ ग्रहण की। सोनिया त्रिखा को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रोय ने राजभवन में निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई गणमान्य भी उपस्थित थे।

डॉ. सोनिया त्रिखा स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। उन्होंने 11 दिसंबर की शाम ही स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। अप्रैल 2022 से हरियाणा सरकार के महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा के रूप में डॉ. त्रिखा ने राज्य के स्वास्थ्य देखभाल प्रयासों का नेतृत्व किया।

Sonia Trikha

स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी नेतृत्वकारी भूमिकाओं में अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, कार्यकारी निदेशक राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र, निदेशक राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान और सिविल सर्जन जैसे पद शामिल हैं। विशिष्ट शैक्षिक पृष्ठभूमि और व्यापक पेशेवर अनुभव के साथ डॉ. त्रिखा ने राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को बदलने और बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

अपने 25 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने ने विश्व स्वास्थ्य संगठन , यूनिसेफ़ तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक में भी सेवाएं दीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर, सोनिया त्रिखा की नियुक्ति को लेकर हरियाणा सीएम मनोहर लाल के फैसले को बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। सीएम ने नाराज चल रहे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी मना लिया है।

साथ ही, उन्होंने डॉ. सोनिया त्रिखा को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का मेंबर बनाकर अपने भरोसेमंद अधिकारी को भी साध लिया है। डॉ सोनिया त्रिखा का एसपीएससी के मेंबर का कार्यकाल 2029 तक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+