सूरजकुंड मेला में 3 नवंबर से लगेगा 'दिवाली मेला', हरियाणा पर्यटन इसे भव्य और आकर्ष बनाने में जुटा
Haryana Govt: विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा सरकार द्वारा पहली बार 'दिवाली मेले' का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 3 नवंबर से शुरू होगा और 10 नवंबर तक चलेगा। ऐसा बता जा रहा है कि पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए हरियाणा पर्यटन विकास निगम ने इस मेले को और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारियों में जुट गया है।
दिवाली मेले के आयोजन के बारे में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, हरियाणा (DPR Haryana) के ऑफिशियल एक्स हैडल से जानकारी दी गई है। हरियाणा पर्यटन विभाग निगम के एमडी नीरज कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला परिसर में पहली बार दिवाली मेले का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले का आयोजन 3 नवंबर से शुरू होगा और 10 नवंबर तक चलेगा। एमडी नीरज कुमार ने बताया कि मेले का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले से छोटा रहेगा। सूरजकुंड मेला परिसर में पहली बार लगने वाले इस मेले के लिए परिसर के एक तिहाई क्षेत्र को ही प्रयोग किया जाएगा।
हरियाणा पर्यटन विभाग निगम के एमडी के मुताबिक, शुरुआत में पहले साल करीब 300 स्टाल तैयार किए जाएंगे। इतना ही नहीं, इस दौरान जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस बार पर्यटकों की मांग को देखते हुए प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस मेला परिसर में पहली बार दीवाली मेला आयोजित करने का तोहफा दिया है।
चौपाल पर चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
नीरज कुमार ने बताया कि मेले में बड़ी चौपाल पर लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेंगे। जिसमें पूरी तरह से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाई देगी। इसके साथ ही दीपोत्सव खास आकर्षण रहने वाला है। चूंकि अंतरराष्ट्रीय मेले का फोकस हैंडीक्राफ्ट होता है इसलिए इस मेले को हैंडीक्राफ्ट की बजाए दीवाली के सामान व त्यौहार से जुड़ी खरीददारी पर केंद्रित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications