विपश्यना इंसां को देख रो पड़ी हनीप्रीत, आमने-सामने हो रही है पूछताछ
पंचकूला। डेरा की चेयरपर्सन विपश्यना इंसां से आज एसआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को विपश्यना पंचकूला के सेक्टर 23 के थाने पहुंची। एसआईटी टीम के सामने पेश हुई। जैसे ही विपश्यना हनीप्रीत के सामने पहुंची तो उसे देखकर हनीप्रीत गले लगकर रो पड़ी। आपको बताते चलें कि 3 अक्टूबर को हनीप्रीत और सुखदीप की गिरफ्तारी के बाद विपासना के साथ ये पहली मुलाकात है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस हनीप्रीत और विपश्यना इंसां को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है। जिससे कई राज सामने आने की संभावना है। आपको बता दें कि हनीप्रीत की आज पुलिस रिमांड खत्म हो रही है। पुलिस उसे पंचकूला कोर्ट में पेश करेगी। गुरुवार को एसआईटी ने विपश्यना को हनीप्रीत के सामने बिठाकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वो नहीं पहुंची। एसआईटी का सामने करने के पहले ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी। विपश्यना को अस्थमा अटैक के बाद एमएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं हनीप्रीत द्वारा पंचकुला हिंसा की बात कबूले जाने के बाद पता चल गया है कि हिंसा के लिए 8 करोड़ रुपये डेरा सच्चा सौदा के खजाने से निकाला गया था। ऐसे में विपश्यना की मुश्किल और बढ़ गई है। पुलिस हनीप्रीत और विपश्यना को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करना चाहती है।
जानिए कौैन है विपाश्यना
32 वर्षीय विपाश्यना सिरसा डेरा से बचपन में जुड़ी थी। विपश्यना ने डेरा परिसर में संचालित शैक्षिक संस्थानों से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। हनीप्रीत की तरह ही वह भी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की विश्वासपात्र करीबियों में से एक थी। 2011 में डेरा ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने से पहले वह डेरा के महिला अनुभाग की प्रभारी थी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications