सोनीपत: 82 साल की सास को बहू ने बेरहमी से पीटा, पोते ने वीडियो बना कर दिया वायरल
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक कलयुगी बहू ने अपनी 82 वर्षीय सास को बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो घर पर खेल रहे उसके मासूम पोते ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला से मारपीट करते हुए बहू दिखाई दे रही हैं। वहीं, वीडियो वायरस होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Recommended Video

मामला सोनीपत जिले के सेक्टर-23 थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपने आप चलने फिरते में असमर्थ है, लेकिन उसके बेचे की पत्नी उससे जबरदस्ती घर का काम करवाती थी और काम ने करने पर बुरी तरह मारती पीटती थी। लेकिन इस बार इस कलयुगी बहू की मारपीट करने का वीडियो उसके ही बच्चों ने बना लिया और इसे अपने पापा को दिखा दिया। जिसके बाद से आरोपी महिला मोके से फरार है।
रामेहर ने बताया कि वह दूध सप्लाई करने का काम करता हैं। सुबह जल्दी घर से चला जाता हैं। घर पर उसके बच्चे व उसकी 82 वर्षीय मां रहती हैं। उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पद पर तैनात हैं। वीडियो देखने के बाद रामेहर ने अपनी पत्नी सरोज पूछताछ की। लेकिन सरोज व उसकी मां ममता उसे धमकी देने लगी। मामले को लेकर उसने अपने रिश्तेदार को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने आरोपित महिला व उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। सेक्टर-23 चौकी प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर बुजुर्ग महिला से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की जांच पड़ताल करने के बाद सेक्टर-23 का मामला मिला। बुजुर्ग महिला के बेटे ने मामले की शिकायत दी हैं। महिला का मेडिकल करवाया गया। वीडियों वायरल होने के बाद से दोनों मां-बेटी फरार हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications