हरियाणा में कोविड-19 वैक्सीनेशन का दूसरा फेज शुरू, फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा
हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई स्टेट स्टीयरिंग कमेटी और स्टेट टास्क फोर्स कमेटी की तीसरी बैठक में इसे लेकर फैसला लिया गया। बैठक में मंडल आयुक्तों, जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों, नगर आयुक्तों, होम गार्ड इंचार्जों, मेडिकल कॉलेज के निदेशकों और सीएमओ ने हिस्सा लिया। विजय वर्धन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला उपायुक्त कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट के दूसरे चरण के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने में भूमिका अदा करें। साथ ही, वैक्सीन के लिए पात्र लाभार्थियों को टीका लगाने की तैयारियां अच्छ से करने को कहा गया था।

दाखिले की तारीखें 15 फरवरी तक बढ़ीं
सरकार ने इससे पहले यह भी जानकारी दी थी कि, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के लिए दाखिले की तारीख 15 फरवरी 2021 तक बढा दी गई हैं।














Click it and Unblock the Notifications