हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की खातिर लगेंगे कोरोना-वैक्सीनेशन कैंप: CM खट्टर

सोनीपत। हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर कई महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों के लिए भी कोरोना-वैक्सीनेशन कैंप लग रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, प्रदर्शनकारियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कुंडली बॉर्डर पर कोविड-19 टीकाकरण के शिविर लगवाने का फैसला लिया है। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप कई शिविर स्थापित हो गए हैं और इनमें किसानों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है।

Covid- 19 vaccination camps setup for farmers on Haryana-Delhi border

हरियाणा-नई दिल्ली बॉर्डर पर सोनीपत जिले के आंदोलन स्थल पर कोरोना का संक्रमण न फैले, यह सुनिश्चित करते हुए कुंडली बॉर्डर पर स्थित रसोई ढाबा में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, डॉक्टरों की टीम द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है और किसानों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। काफी किसानों ने टीका लगवा लिया है। स्वास्थ्य कर्मी ने कहा कि, कुंडली बॉर्डर पर स्थित रसोई ढाबा में शुरू हुआ कोविड 19 वैक्सीनेशन कैंप समन्वयक, रेड क्रॉस सोसायटी सरोज बाला के समन्वय के साथ किया जा रहा है।

कुंडली बॉर्डर पर स्थित रसोई ढाबा में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चल रहा है। बताया गया कि, वहां सिविल सर्जन, सोनीपत डॉ. जे. एस. पुनिया सहित वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अविरल और डॉ. अन्विता टीकाकरण अभियान की निगरानी कर रहे हैं। यह शिविर आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे। इसके अलावा, आज एचएल सिटी, बहादुरगढ़ में एक नया कोविड टीकाकरण शिविर शुरू किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+