हरियाणा में कोरोना संक्रमितों ने छुआ 200 का आंकड़ा, 34 ठीक हुए, 3681 की रिपोर्ट निगेटिव आई
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले मंगलवार शाम तक 200 का आंकड़ा छू गए। अब यहां के कुल 22 जिलों में से 20 जिलों तक कोरोना पहुंचा चुका है। इसके तेजी से फैलने के पीछे तबलीगी जमात से जुड़े लोगों का लगातार संक्रमित पाया जाना रहा। अब तक सामने आए कुल मरीजों में आधे से ज्यादा जमाती ही हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित जमातियों की संख्या 116 तक पहुंच चुकी है।

भारत सरकार और कोविड19 ट्रैकर के आंकड़ों में अंतर
भारत सरकार के पोर्टल mohfw.gov.in पर अपडेट किए जा रहे डेटा के मुताबिक, कोरोना की वजह से हरियाणा में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि, 199 में से 34 लोग ऐसे हैं, जो ठीक हो चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर घर भी भेजे जा चुके हैं। वहीं, covid19india.org ट्रैकर के आंकलन के मुताबिक, यहां पहला मरीज पाए जाने के बाद से आज यानी मंगलवार तक पूरे राज्य में कोरोना के 41 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी।
5219 सैंपल टेस्ट किए गए, ज्यादातर निगेटिव आए
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, राज्य में 5219 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से 3681 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, पॉजिटिव पाए गए लोगों में 100 से ज्यादा जमातिए हैं। इतना ही नहीं, 185 मरीजों में 74 लोग हरियाणा से बाहर के हैं। जिनमें से ज्यादातर को यहां की अलग-अलग मस्जिदों एवं गांवों से पकड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications