Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने पर क्या बोले सियासी सूरमा? BJP को इस अंदाज में लपेटा

Haryana Election Date: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला करते हुए वोटिंग और काउंटिंग की तारीख बदल दी है। अब राज्य में 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को होगी।

हरियाणा चुनाव की तारीखों को बदलने का फैसला बिश्नोई समुदाय के त्योहार को देखते हुए लिया गया है। जो कि गुरु जम्बेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव मनाते हैं।

haryana Assembly Election

वहीं चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर राजनीतिक दलों की भी लगातार प्रतिक्रिया जा रही है। कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) और आम आदमी पार्टी के नेताओं का रिएक्शन आया है।

भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी को घेरा

चुनाव आयोग के फैसले पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "यह चुनाव आयोग का अधिकार है, उन्होंने तारीख आगे बढ़ाई है। वे (भाजपा) पहले ही हरियाणा में हार स्वीकार कर चुके हैं। जब हरियाणा सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था, मैंने उस समय कहा था कि भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है।"

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा का बयान

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "चुनाव आयोग पर हम क्या ही टिप्पणी करें। यह तो भाजपा की कमजोरी को बताता है, जो 10 साल की लंबी रेस नहीं जीत पाए वो 5 दिनों में क्या कर लेंगे? कांग्रेस के सिपाही जमीन पर टिके हुए हैं। 90 की 90 सीटों पर हमारी नजर है। हम हर सीट को जीतने की कोशिश करेंगे।"

दुष्यंत चौटाला ने जानिए क्या कहा?

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग के फैसले पर कहा, "हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन इससे साफ पता चलता है कि भाजपा अपनी हार से बचने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है पर इससे क्या होगा? जनता ने भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।"

अभय सिंह चौटाला का बयान

INLD नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा, "मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं। क्योंकि यह लंबी छुट्टी थी। बहुत से लोग इस दौरान बाहर जा सकते थे, जिससे 10 से 20 प्रतिशत मतदाता मतदान करने से वंचित हो सकते थे।"

मनीष सिसोदिया ने BJP को घेरा

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "वे (BJP) चाहें चुनाव रद्द करवा लें, आगे बढ़वा लें या कुछ और करवा लें लेकिन भाजपा तो इस बार हारेगी ही। लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा इस बार भी बहुत बुरी तरह से हारेगी। जनता उन्हें नकारना शुरू कर चुकी है।"

जेजेपी और भाजपा को कोई जगह नहीं-AAP

AAP हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, "भाजपा बुरी तरह डरी हुई है, हरियाणा की जनता इस अहंकारी, भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। हरियाणा का चुनाव जनता लड़ेगी, और जनता ने तय कर लिया है कि जेजेपी और भाजपा का हरियाणा की सत्ता में कोई स्थान नहीं है। आम आदमी पार्टी ने पहले भी चुनाव की तारीखों का स्वागत किया था, और अब भी कर रही है। हम सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से लड़ने के लिए तैयार हैं।"

'मैं चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं'

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हमारे प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पत्र लिख कर चुनाव आयोग को इस समस्या से अवगत करवाया कि (चुनाव की तारिखों के बीच) लगातार छुट्टियां हैं और उसमें कहीं न कहीं यह चिंता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जताई कि कहीं इससे वोट प्रतिशत कम न हो जाए। इसके साथ-साथ अन्य दलों ने भी इस बात पर चिंता जताई। बिश्नोई समाज ने भी चिंता जाहिर की। मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होने इस बात को समझा। ज्यादा वोटिंग होगी तो इससे प्रदेश और देश को भी लाभ मिलेगा। मैं चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करता हूं कि उन्होंने आम जन की भावनाओं को समझते हुए यह निर्णय लिया है।"

भाजपा नेता अनिल विज का बयान

भाजपा नेता अनिल विज ने कहा, "हम चुनाव आयोग के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमारी याचिका पर कार्रवाई करते हुए चुनाव की तारीखों को बदला है। हमारा इरादा था कि पहले जो तारीख जारी की गई थी उसके अनुसार लोगों को 5 छुट्टियां मिलतीं और लोगों के छुट्टियों या जरूरी काम से बाहर जाने की संभावना होती और इससे मतदान प्रतिशत घटता है। इसमें डरने की बात क्या है, यह तो अच्छी बात है कि ज्यादा लोगों को वोट करने का अवसर मिल रहा है। कांग्रेस बिना मतलब की बात करती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+