कौन हैं उदयभान, जिनके हाथ में कांग्रेस ने सौंपी हरियाणा की कमान

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा पार्टी यूनिट में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने दलित नेता उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। उदयभान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट हैं। हुड्डा गुट लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष अपने खेमे के नेता को बनाने की मांग कर रहा था। बता दें कि, पिछले सप्ताह ही कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। सोनिया गांधी ने सैलजा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

हुड्डा की बड़ी जीत

हुड्डा की बड़ी जीत

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उदय भान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता बने रहेंगे। होडल सीट से कई बार के विधायक उदयभान दलित समुदाय से ही आते हैं।

पार्टी ने फिर चुना दलित चेहरा

पार्टी ने फिर चुना दलित चेहरा

उदयभान के परिवार का राजनीति से काफी पुराना रिश्ता रहा है। उदयभान के दादा चौधरी धर्मसिंह 1928 से 1942 तक होडल नगर पालिका के प्रधान रहे हैं। चौधरी गयालाल भी प्रधान रहे हैं। उदयभान खुद चार बार 1987 में हसनपुर से और 2000, 2005 व 2014 में पलवल जिले की होडल विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। दलित परिवार में जन्मे उदय भान गया लाल की राजनीति के वारिस हैं।

उदयभान के जरिए कांग्रेस ने दोनों पक्षों को साध लिया

उदयभान के जरिए कांग्रेस ने दोनों पक्षों को साध लिया

पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में जातीय समीकरण का ध्यान रखा। अनुसूचित जाति के अध्यक्ष को हटाकर उसी जाति के उदयभान को कमान सौंपी गई है। कांग्रेस हाईकमान न तो भूपिंदर सिंह हुड्डा को नाराज करना चाहता था और न ही दलित बिरादरी की उपेक्षा का आरोप लगने देना चाहता था। वहीं हुड्डा को जाट बिरादरी में प्रभावशाली नेता माना जाता है। इसके अलावा कुमारी शैलजा को किनारे करने पर दलित समुदाय की नाराजगी का डर था। उदयभान के जरिए कांग्रेस ने इन दोनों पक्षों को साध लिया है।

हुड्डा खेमा कई दिनों से था एक्टिव

हुड्डा खेमा कई दिनों से था एक्टिव

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी मुलाकात की। करीब आधा घंटा यह मुलाकात चली। पार्टी संगठन के मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पलवल पहुंचे और होडल में पूर्व विधायक उदयभान के निवास स्थान पर मुलाकात की। जिसके बाद से उदयभान के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+