CM बोले- हरियाणा के सभी 135 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि, हरियाणा के सभी 135 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इस क्रम में गुरुग्राम के 3 सरकारी अस्पतालों में 4 ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट्स का उद्घाटन हो चुका है। ये प्लांट मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से स्थापित किए गए।
गुरुग्राम में 2 ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट सिविल हॉस्पिटल सेक्टर-10 में लगाए हैं। जिनकी क्षमता क्रमश एक टन और आधे टन आॅक्सीजन उत्पादन की है। अधिकारियों के मुताबिक, इन प्लांट से 100 से 150 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। इसी प्रकार ईएसआईसी हॉस्पिटल सेक्टर-9 ए में 1 टन क्षमता और ईएसआई अस्पताल सेक्टर 3 मानेसर में 1 टन क्षमता के प्लांट लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, कोरोना की पहली लहर में आॅक्सीन कंसंट्रेटर की कमी रही, वहीं दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ा। ऐसे में हरियाणा सरकार ने बहुत ही कम समय में ऑक्सीजन की कमी को दूर किया। इसके लिए न केवल कई स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए बल्कि दूसरे राज्यों से भी ऑक्सीजन मंगवाई। ऑक्सीजन मंगवाने के लिए एयर लिफ्ट करके भी टैंकर भेजे गए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, "कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की कमी देखने को मिली। ऑक्सीजन की इतनी कमी पहले देखने में नहीं आई थी। इस कमी को पूरा करने के लिए हमने अलग-अलग जगहों से ऑक्सीजन टैंकरों को इकट्ठा किया। नॉर्थ ईस्ट से भी ऑक्सीजन मंगवाई गई। अब हमारे पास पर्याप्त इंतजाम हो गए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications