Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल में अटल पार्क में बुजुर्ग महिलाओं का लिया आर्शीवाद, मन की बात की साझा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने रविवार को करनाल में अटल पार्क में कीर्तन कर रही बुजुर्ग महिलाओं से आर्शीवाद लिया और अपने मन की बात को साझा किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। इस दौरान महिलाओं ने अपनी मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी और मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को तुरंत पूरा करने के लिए आदेश दिए। पार्क में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने स्वयं बच्चोंं के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह रविवार को करनाल अटल पार्क में बुजुर्ग महिलाओं व बच्चों के साथ बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने करनाल के अटल पार्क का अवलोकन किया और निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिलाओं को कीर्तन करते हुए देखा तो मुख्यमंत्री महिलाओं से आर्शीवाद लेने के लिए उनके बीच पहुंच गए। यहां पर बुजुर्ग महिलाओं के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि महिलाओं के बैठने हेतु बैंच की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने पार्क में खेल रहे बच्चों के साथ यादगारी फोटो भी करवाया और बच्चों के साथ बातचीत भी की।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान अटल पार्क का निरीक्षण करने के बाद विकास कार्य करने के आदेश दिए थे। इस विकास कार्यो का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण के लिए अटल पार्क में पहुंचे थे। इस पार्क में प्रशासन की तरफ से सभी विकास कार्यो को पूरा करवा दिया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला, पूर्व मेयर रेणुबाला गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications