अरविंद केजरीवाल के चेहरे से ईमानदारी का नकाब उतर चुका है: सीएम सैनी
Haryana News: दिल्ली विधानसभा को लेकर सीयासी सरगर्मी सिर्फ देश की राजधानी दिल्ली में ही नहीं बल्कि अलग- अलग राज्यों में भी इसके असर देखने को मिल रहे है। दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा में भी इस चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है। इसी कड़ी में हरियाणा के सीएम नयाब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली की सरकार ने वहां की जनता से जो वादा किए थे उसपर खड़ी नहीं उतरी अरविंद केजरीवाल के चेहरे से ईमानदारी का नकाब उतर चुका है।
सीएम सैनी ने कहा चाहे पंजाब की सरकार हो या दिल्ली की सरकार हो दोनो सरकार वहां के लोगो के विश्वास पर खड़ी नहीं उतरी। उन्होंने कहा वो लोगों की सुई दवा देने के वजाय खुद की सुविधाओं के लिए ज्यादा काम कर रहे हैं। ऐसा देखने को मिल रहा है। उन्होंने जो वादा किए थे वो उस वादे पर खरे नहीं उतरे। आज दोनों राज्य के लोग इन लोगों से तंग आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है क्योंकि, केजरीवाल साहब तो सिर्फ बाते करते हैं। वो बाते करके वोट लेने का काम करते हैं। अब उनके चेहरे से नकाब उतर चुका है। अब दस साल हो चुका है जनता इन लोगों को अच्छी तरह से समझ चुकी है।
सीएम सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि शुरू- शुरू में तो ये पोल के ऊपर चढ़ गया था बेचारा पोल पर चढ़कर तार लगा लगाने। लोगों ने कहा कि ये तो बड़ा ईमानदार व्यक्ति है। उस ईमानदारी के चेहरा, ढ़िंढ़ोरा लोगों के सामने आया है निकलकर कि ये कैसा ईमानदार है। इसने तो गजब ही कर दिया। उन्होंने कहा केजरीवाल जो हमेशा कांग्रेस को गाली देता रहता था सोता हुआ भी गाली देता था और जागता भी गाली देता था। लोकसभा चुनाव के दौरान उसी कांग्रेस के वो साथ हो गया।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल के कथनी और करनी में बहुत अंतर है वो कहता कुछ और करता कुछ और है। वो लोगों की सुविधा से ज्यादा खुद की सुविधा की चिंता करता है। दिल्ली में इसने शीशमहल बना लिया। दिल्ली की जनता अब केजरीवाल के झूठे वादे को जान चुकी है। इस विधानसभा चुनाव में वो आप पार्टी को नकार देगी और भारी बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications