हरियाणा सरकार का Mahakumbh 2025 को लेकर का बड़ा ऐलान, बुजुर्ग फ्री में जाएंगे प्रयागराज
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रयागराज महाकुंभ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बुजुर्ग फ्री में प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे। सरकार इनका खर्च उठाएगी। उन्होंने कहा बुजुर्गों को प्रयागराज महाकुंभ के दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने हरियाणा के बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब प्रदेश के बुजुर्ग प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के लिए निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। सीएम सैनी ने सरकार के निर्णय से अवगत कराते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट में लिखा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत' अब प्रदेश के गरीब परिवार के बुजुर्ग परिवारजनों को सरकारी खर्चे पर प्रयागराज स्थित महाकुंभ तीर्थ के दर्शन करवाए जायेंगे।

बता दें कि चंडीगढ़ में प्रदेश के प्रशासनिक सचिवों के साथ सरकार के 100 दिनों में हुए कामकाज की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने महाकुंभ में बुजुर्गों के निशुल्क यात्रा के प्रबंध करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया था। बैठक के बाद उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा आज चंडीगढ़ में प्रदेश के प्रशासनिक सचिवों के साथ नॉन-स्टॉप सरकार के 100 दिनों में हुए कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
सीएम ने आधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी CM अनाउंसमेंट पोर्टल को निरंतर अपडेट करना सुनिश्चित करें और अपने-अपने विभागों में 'सिटिज़न चार्टर' पर विशेष फोकस करते हुए इसे गंभीरता से लागू करें। टीम हरियाणा द्वारा जन संवाद के माध्यम से आये सभी कार्यों को अधिकारी गंभीरता से लेकर उनका समाधान करें।
आगे उन्होंने लिखा प्रशासनिक सचिव अपने-अपने अधीन विभागों में औचक निरीक्षण करें ताकि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार का कोई विलम्ब न हो। सभी अधिकारी संकल्प पत्र अनुसार अपने सम्बंधित विभाग में जनहित की योजनाओं की रचना करते हुए जल्द से जल्द इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
सीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की भी समीक्षा बैठक की। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक करने के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला सरपंचों को उनके संबंधित गांवों का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications