हरियाणा: करनाल में सीएम सैनी ने पूर्व सीएम खटृर से की मुलाकात, बोले- हम सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद हरियाणा में भाजपा ने युद्ध स्तर पर प्रचार आरंभ कर दिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनेाहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ रहे हैं। करनाल में गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

ये जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दी। उन्होंने बताया अजा मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करनाल आवास पर गया। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करना है। सीएम सैनी ने कहा हम इसके लिए मजबूती से काम करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सभी 10 सीटें जीतेंगे।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैन ने कहा सीएम खटृटर करनाल से चुनाव लड़ रहे हैं यहां पर भाजपा बड़े अंतर से ही जीत ही रही हैं। बाकी हरियाणा की लोकसभा सीटें भी हम जीतेंगे।
वहीं मीडिया पर पूर्व मंत्री अनिल विज की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम सैनी ने कहा " वो हमारे वरिष्ठ नेता है और उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है। वहीं प्रत्याशियों की घोषणा पर बोले कि यह केंद्रीय नेतृत्व का फैसला होगा। जो भी फैसला होगा सामने आ जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications