मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना: 7500 से अधिक लाभार्थियों को मिलेंगे 100 गज के प्लाट का कब्जा प्रमाण पत्र
Haryana News: हरियाणा में गरीब लोगों के सिर पर छत मुहैया करवाने के उद्देश्य शुरू की गई। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत सरकार 10 जून को 7500 से अधिक बीपीएल लाभार्थियों को 100 गज के प्लाटों का कब्जा प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। कब्जा देकर इन प्लाटों की रजिस्ट्री भी मौके पर ही करवाई जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह ने रविवार को यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए की।
उन्होंने बताया कि 10 जून को सोनीपत में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। जहां ऐसे लोगों को प्लॉटों का कब्जा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जहां मंत्रीगण और विधायकगण पात्र लोगों को प्लॉट का कब्जा प्रमाण पत्र देंगे।

सीएम नायब सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत गरीब लोगों को भूखंड आवंटित करने की बात कही थी। लेकिन उन्हें उनके हालातों पर छोड़ दिया और न ही लोगों को कोई कागज दिए। पिछले 15 वर्षों में उन्हें भूखंडों का कब्जा ही नहीं दिया गया। ये लोग लगातार प्लॉट के कब्जे के लिए चक्कर काट रहे थे। ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2024-25 के बजट अभिभाषण में घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ऐसे लगभग 20 हजार से अधिक लाभार्थियों को भूखंडों का कब्जा दिया जाएगा। इसके अलावा शेष 12500 लाभार्थियों को सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत परिवार को भूखंड खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपए तक की राशि देगी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सर्वे के माध्यम से नए पात्र लोगों को चिन्हित कर रही है। ऐसे लाभार्थियों के लिए भी सरकार जल्द ही एक पोर्टल खोलेगी। जिस पर ये लोग मकान के लिए आवेदन कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर योजना तो चलाई। लेकिन उसे अमलीजामा नहीं पहनाया। महात्मा गांधी की विरासत का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार ने योजना बनाकर गरीब लोगों को अधर में छोड़ दिया। जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महात्मा गांधी, ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच के साथ हमारी डबल इंजन की सरकार गरीब लोगों के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए काम कर रही है।
सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हरियाणा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14,939 मकान बनाकर गरीब लोगों को दिए गए हैं। योजना के तहत लगभग 552 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा 15,356 मकान निर्माणाधीन है। इन मकानों की चाबियां भी जल्द ही लाभार्थियों को दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत भी हरियाणा में 29,440 मकान स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 26,318 मकान बनाए गए हैं। इस योजना के तहत प्रति लाभार्थी 1 लाख 38 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। इस प्रकार कुल 376 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है।
उन्होंने बताया कि मकानों की मरम्मत के लिए भी हमारी सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर नवीनीकरण योजना चला रही है। जिसके तहत 2138 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता भी सीधे उनके खातों में पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हमारी डबल इंजन की सरकार गरीब के हित में मजबूती से फैसले लेकर उन्हें सशक्त करने का काम कर रही है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय व भाजपा महिला विंग की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications