सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नए वर्ष की दी बधाई, बोले-2023 भारत के लिए होगा ऐतिहासिक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नए वर्ष की बधाई देते हुए भारत के लिए इस वर्ष को काफी अहम बताया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 भारत के लिए इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। अयोध्या में जिस तरह से भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसको लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की है। सीएम खट्टर ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने से नई ऊर्जा का का संचार होगा।
सीएम खट्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, 2024 भारत के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। अयोध्या धाम में रामलला के भव्य मंदिर में प्रभु विराजमान होंगे तथा राष्ट्र 2047 में विकसित भारत बनने और नागरिकों की प्रगति की दिशा में एक नई ऊर्जा के साथ गतिमान होगा। हम सभी को एक नए संकल्प, नई ऊर्जा और नए उमंग के साथ राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होना होगा। आप सभी को नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

गौर करने वाली बात है कि अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या में तैयारी जोरशोर से चल रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तैयार हो रहा है। भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे, इसके लिए अयोध्या को हर तरह से तैयार किया जा रहा है।
अयोध्या में रेलवे स्टेशन को नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। कई नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। सड़कों को बेहतर किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरी अयोध्या नगरी के मूलभूत ढांचे में बदलाव किया जा रहा है ताकि यहां भगवान राम के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह कभी ना भूलने वाला अनुभव हो।












Click it and Unblock the Notifications