पंचकूला-कैथल में होगा सीएम खट्टर का जनसंवाद कार्यक्रम, मेडिकल कॉलेज का करेंगे भूमि पूजन
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का दो दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम 15 व 16 अक्तूबर को होगा। जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम खट्टर 15 अक्टूबर को पंचकूला पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
इतना ही नहीं, सीएम खट्टर मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को तुरंत निवारण के निर्देश देंगे। सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम की जानकारी सूचन एवं लोक संपर्क विभाग हरियाणा ने दी है। बताया कि सीएम खट्टर 15 अक्टूबर को पंचकूला और अम्बला में रहेंगे।

वहीं, 16 अक्टूबर को कैथल में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पंचकूला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में जनसंवाद के दौरान लोगों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही, मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को निवारण के निर्देश देंगे।
इसके बाद, उसी दिन अम्बाला जिला के शहजादपुर में दोपहर 12.30 बजे जनसंवाद में भागीदारी करके सायं 4 बजे अंबाला एयरपोर्ट का भूमि पूजन तथा शिलान्यास करेंगे। सीएम खट्टर 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कैथल शहर के महाराजा सूरजमल जाट कॉलेज स्टेडियम पहुंचेंगे और लोगों से जनसंवाद करेंगे।
इसके बाद, सुबह 10.40 बजे मुख्यमंत्री कैथल जिला के गांव सांपन खेड़ी में भगवान परशुराम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन तथा 11 बजे इसी गांव में जनसंवाद के दौरान लोगों से रूबरू होंगे।












Click it and Unblock the Notifications