सफाई के काम में कोताही बरतने पर खट्टर सरकार सख्त, सीएम ने लाडवा नगरपालिका के सचिव को किया सस्पेंड
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सभी शहरों की सफाई को लेकर काफी सख्त हैं। सीएम ने सफाई के काम में कोताही बरतने पर एक्शन लेते हुए लाडवा नागरपालिका के सचिव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में नगरपालिका विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

लाडवा नगरपालिका के सचिव (अतिरिक्त प्रभार निसिंग नगरपालिका) अशोक कुमार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन्हें सीएम के आदेश विभाग ने सस्पेंड किया है।
मुख्यमंत्री ने सभी शहरों में कूड़ा उठाने का निर्देश जारी किया था, जिसमें कोताही बरतने के चलते लाडवा नगरपालिका के सचिव (अतिरिक्त प्रभार निसिंग नगरपालिका) अशोक कुमार निलंबित किया गया है।
इसके साथ ही विभाग ने एक निर्देश जारी किया है जिसमें बताया गया है कि भविष्य में सभी शहरों में सफाई कार्यों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। सफाई में कमी पाए जाने पर इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारी, अधिकारी के खिलाफ ऐसे ही शख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications