नूंह हिंसा में जान गंवाने वाले शक्ति के घर पहुंचे सीएम खट्टर, कहा- जो कुछ हुआ वह निंदनीय

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नूंह दौरे पर है। अपने दौरे के दौरान सीएम खट्टर हिंसा के दौरान जान गंवाने वाले भादस गांव के युवक शक्ति के घर पहुँचे। यहां उन्होंने शक्ति के परिवार जनों को सांत्वना दिया। साथ ही, परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 31 जुलाई को नूंह में जो हुआ वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विगत दिवस पीस कमेटी की बैठक के दौरान दोनों समुदाय के प्रतिनिधियों से बात की गई है। किसी भी सभ्य समाज में उस घटना को जायज़ नहीं ठहराया जा सकता।

Manohar Lal Khattar

इस दौरान बोलते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि नूंह में अब हालात सामान्य हैं। हिंसा में जान गंवाने वाले परिवारों से वे मिले और जिन लोगों का उस समय नुक़सान हुआ था उनके नुकसान की भरपाई की जा रही है। कुछ लोगों ने नुकसान की भरपाई ना होने की बात कही है, उनके लिए जिला उपायुक्त को ज़रूरी निर्देश दिए गए हैं।

भादस गांव में हिंसा पीड़ित परिवार से मिलने के बाद वापस आते वक्त रास्ते में रुककर सीएम खट्टर बच्चों से मिले। उन्होंने बच्चों से उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें पूरी लगन से अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हुए बड़े होकर देश की उन्नति तथा सुरक्षा में योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने आज सुबह पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, नूंह की 3 विधानसभाओं के 18 गांवों की फिरनी को मंज़ूरी दी जिन पर ₹15-16 करोड़ का खर्चा आएगा। नूंह ज़िले में ख़ासकर फ़िरोज़पुर झिरका में पुलिस की चौकसी बढ़ाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+