हैदराबाद: हरियाणा नागरिक संघ के कार्यक्रम में सीएम खट्टर पहुंचे, लोगों से किया संवाद
हैदराबाद, 03 जुलाई: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दो दिन तक चलने वाली बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को खत्म हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद संगठन की यह बैठक समाप्त हो गई। दो दिनों तक चली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी नेता, भाजपा शासित राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी सहित कई भाजपा दिग्गजों ने बैठक को संबोधित किया। वहीं हैदराबाद पहुंचे हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हैदराबाद में रह रहे हरियाणा के बंधुओं के साथ संवाद किया।

रविवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 'हरियाणा नागरिक संघ' की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के लोगों से सीधी बात की। सीएम ने अपने कार्यक्रम की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा कि आज हरियाणावासी देश व विदेश में अपने कार्य कौशल से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। सिकंदराबाद (हैदराबाद) में 'हरियाणा नागरिक संघ' द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचकर हैदराबाद में रह रहे हरियाणा के बंधुओं के साथ संवाद किया।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में राष्ट्रपति चुनाव, महाराष्ट्र सरकार और देश में अन्य राजनीतिक मुद्दों के लिए उम्मीदवारी का उल्लेख है।
इसी के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में शानदार प्रदर्शनी का आयोजन जो भाजपा(तेलंगाना) ने किया है, वो देखने लायक है। बहुत लंबे समय तक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी शहादत देकर, स्थानीय लोगों ने हिस्सा बनकर एक आंदोलन खड़ा कर राज्य बनाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications