हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर की पिटाई पर CM खट्टर ने किया CM योगी को फोन, अफसर सस्‍पेंड

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज की बस के एक ड्राइवर को पीटने के मामले में यूपी पुलिस का एक अधिकारी सस्पेंड कर दिया गया है। यह घटना 29 मार्च की आधी रात की है, जब रास्ता पूछने पर पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर को पीटा था। इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुद शिकायत की थी। जिसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई हुई है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मचारियों ने बाराबंकी चौक पर मार्च के आखिरी हफ्ते में रात्रि को हरियाणा रोडवेज की बस के ड्राइवर को पीटा था। उस घटना में एक अधिकारी और 5 पुलिसकर्मी शामिल थे। इसकी जानकारी जब हरियाणा के मुख्यमंत्री को हुई तो उन्होंने योगी आदित्यनाथ को फोन किया। योगी सरकार ने एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

Haryana CM Khattar calls CM Yogi on Haryana roadways Driver case, One UP Police official suspended

पीड़ित ड्राइवर खुर्शीद के मुताबिक, गोरखपुर का रास्ता पूछने पर यूपी के पुलिसवालों ने मेरी पिटाई की। उन पुलिसकर्मियों की वर्दी पर 2 स्टार लगे हुए थे।' यह मामला मीडिया में आने पर बाराबंकी के पुलिस उपाधीक्षक ने भी मोबाइल पर खुर्शीद से बात की थी। खुर्शीद के बयान के आधार पर आरोपी पुलिस अधिकारी की पहचाना गया। उसके बाद कार्रवाई हुई।

यूपी पुलिस के अधिकारी को निलंबित किए जाने की पुष्टि हरियाणा परिवहन विभाग के महानिदेशक वीरेंद्र दहिया ने की है। बताया जा रहा है कि, यूपी पुलिस के आलाधिकारियों ने मारपीट में शामिल पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की शिनाख्त के लिए खुर्शीद के पास कई फोटो भेजे थे। घटना वाली रात अंधेरा ज्यादा था। इस कारण खुर्शीद आरोपियों को पहचान नहीं सका। उसके बाद इस मामले में लखनऊ के पुलिस आयुक्त ने खुर्शीद से उक्त घटनास्थल और पिटाई करने वालों के बारे में पूछताछ की और आरोपियों की पहचान हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+