केजरीवाल के बाद 'मान' ने ली हरियाणा में एंट्री, आज रेवाड़ी में करेंगे मेगा रोड शो
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। कल आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुनानगर के जगाधारी में मेगा रोड शो किया। जेल से निकलने और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल पहली बार राजनीतिक मंच पर पहुंचे थे। आज पंजाब के सीएम भगवंत मान मेगा रोड करेंगे। उका पहला रोड शो रेवाड़ी में होगा, उसके बाद महम में रोड शो में हिस्सा लेंगे।
कल आम के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यमुनानगर के जगाधारी में रोड शो को संबोधित करते हुए दावा किया था कि हरियाणा में 'आप' के बिना कोई भी सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें फर्जी केस में जेल में डाल दिया और मुझे तोड़ने की तमाम कोशिशें की। बीजेपी पर हमला करते हुए कहा हरियाणा का बच्चा-बच्चा उनके साथ हुए अन्याय का बदला लेगा।

आप ने दिया ये नारा
'बदलेंगे हरियाणा का हाल' नाारे के साथ आप मैदान में उतरी है, तो वहीं सत्तारूध बीजेपी हरियाणा में गूंज रहा है एक ही नारा, Nonstop बन गया है हरियाणा म्हारा, भरोसा दिल से, बीजेपी फिर से का नारा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications