Cab Drivers Strikes: आज गुरुग्राम में कैब ड्राईवरों की हड़ताल, जानें चालकों की क्या है 4 मांग?

Cab Drivers Strikes: अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं तो आज आपका ऑफिस जाना मुश्किल हो सकता है क्योंकि सोमवार को गुरुग्राम में ऐप-आधारित कैब चालकों का एक ग्रु्प ह़ड़ताल पर है। इस हड़ताल का मुख्य कारण ड्राइवरों की सुरक्षा और ग्राहकों का अनिवार्य केवाईसी (KYC) सत्यापन है।

आपको बता दें कि हाल के महीनों में गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में कैब ड्राइवरों के साथ लूटपाट, मारपीट और यहां तक कि हत्या की वारदातों में भारी बढ़ोतरी हुई है। ड्राइवरों का कहना है कि जहां कंपनियों द्वारा ड्राइवरों का कड़ा पुलिस वेरिफिकेशन और केवाईसी किया जाता है, वहीं यात्रियों के लिए ऐसी कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जो कि होनी चाहिए।

Cab Drivers Strikes in Gurugram today

Cab Drivers Strikes Reasons: हड़ताल के मुख्य कारण 4 निम्नलिखित हैं

  • ग्राहकों का अनिवार्य KYC: ड्राइवरों की सबसे बड़ी मांग यह है कि ऐप पर बुकिंग करने वाले हर यात्री का आधार या अन्य पहचान पत्र के जरिए केवाईसी होना चाहिए। ड्राइवरों के अनुसार, फर्जी आईडी से कैब बुक करने वाले अपराधी अक्सर सुनसान इलाकों में ले जाकर ड्राइवरों पर हमला करते हैं।
  • सुरक्षा और न्याय: जनवरी 2026 में गुरुग्राम के सेक्टर-37सी के पास एक 25 वर्षीय कैब ड्राइवर, सूरज सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने ड्राइवरों के बीच डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है इसलिए आज वो सुरक्षा के चलते सड़कों पर उतरे हैं।
  • इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम: ड्राइवरों का आरोप है कि ऐप में दिए गए 'SOS' या 'पैनिक बटन' प्रभावी ढंग से काम नहीं करते हैं। खतरे की स्थिति में उन्हें न तो कंपनी से और न ही पुलिस से समय पर मदद मिल पाती है। इसलिए इस पर गंभीरता से काम करना जरूरी है।
  • 4 सुरक्षा के साथ-साथ ड्राइवर गिरते हुए मुनाफे और बढ़ती महंगाई (ईंधन और रखरखाव) को लेकर भी परेशान हैं। वे सरकार से 'मोटर वाहन एग्रीगेटर गाइडलाइन्स 2025' के तहत न्यूनतम आधार किराया तय करने की मांग कर रहे हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+