कार में शादी रचाकर दुल्हन को घर ले जा रहा था दूल्हा, ससुराल में कदम रखने से पहले ही वो भाग गई
छछरौली। पहले शादी और फिर दुल्हन के भाग जाने का अजीब मामला सामने आया है। अजीब इसलिए क्योंकि यह शादी किसी मंडप नहीं बल्कि कार में हुई थी। दूल्हा दुल्हन को साथ लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते से वह फरार हो गई। ससुराल में कदम नहीं रखने से पहले दुल्हन के गायब होने की यह घटना हरियाणा के छछरौली पुलिस थाना इलाके की है।

इसमें यूपी के देवबंद निवासी विक्रम से शादी के नाम पर ठगी हुई। कार में ही शादी कर जिस दुल्हन को वह घर ले जा रहा था, वह रास्ते में उतर फरार हो गई, जबकि विक्रम ने दुल्हन के लिए एजेंट को 1.20 लाख रुपए चुकाए थे। मामला चार माह पुराना है। दुल्हन मिलने या फिर बिचौलिए से पैसे वापस मिलने की आस में विक्रम ने चार माह निकाल दिए। अब उसने शिकायत पुलिस को दी है।
मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार छछरौली पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर गांव कोटड़ा कान सिंह निवासी प्रीतम, जय सिंह और अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अभी यह पता नहीं चला है कि दुल्हन कौन थी। पीड़ित विक्रम को उसने अपना नाम प्रीति बताया था। विक्रम की बहन अपने भाई की पत्नी को अपना सोने का गले का हार और मंगलसूत्र पहना चुकी थी।
दुल्हन वह भी लेकर भाग गई। देवबंद निवासी विक्रम ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह पोलियाेग्रस्त है और दर्जी का काम करता है। उसकी मौसी की प्रीतम और जयसिंह से रिश्तेदारी है। प्रीतम निवासी कोटड़ा कान सिंह ने उसकी मौसी को बताया कि वह रिश्ते करवाने का काम करता है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications