हरियाणा की फैक्ट्री में बड़ा हासदा, फटा बॉयलर, 40 घायल, ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती
हरियाणा के धारूहेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर फटने से इसकी चपेट में काम करने कारखाने में काम करने वाले करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को रेवारी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
धारूहेड़ा की फैक्ट्री में हुई हादसे में घायलों की जानकारी देते हुए रेवाड़ी ट्रामा सेंटर के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. सुरेंद्र ने कहा, "लगभग 40 लोग घायल हैं और घायल हैं। एक गंभीर मरीज को रोहतक रेफर किया गया है।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेवाड़ी की धारूहेड़ा की लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में हादसा हुआ, जहां स्पेयर पार्ट्स बनते हैं। फैक्ट्री परिसर में बॉयलर फटने के चलते लगी आग में कंपनी में कई कर्मचारी झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के साथ ही कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि घायलों में करीब 25 से ज्यादा की हालत गंभीर है।
हालांकि अब तक फैक्ट्री के बॉयलर फटने की वजह का पता नहीं चल पाया है। हादसे वजह को लेकर स्थिति जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। वहीं हादसे के बाद घायल कर्मचारीयों के परिजन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications