हरियाणा में भाजपा के 20 बनाम कांग्रेस के 7 वादे, आखिर किसके घोषणा पत्र में कितना दम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 2024 हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। भाजपा ने हर घर को 300 यूनिट तक मुफ़्त बिजली देने का वादा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा के हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा। साथ ही घोषणापत्र में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को मुहैया कराने की घोषणा की गई है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शहर के साथ ग्रामीण विकास पर खास जोर दिया है।

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 20 वादे किए हैं तो कांग्रेस ने 7 वादे पक्के इरादे का ऐलान किया है। दोनों ही दलों ने महिलाओं और युवाओं पर खास जोर अपने घोषणा पत्र में दिया है। दोनों ही दलों ने 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जातीय जनगणना के साथ एमएसपी की कानूनी गारंटी का ऐलान किया है।

haryana election

भाजपा के 20 वादे

  1. सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर माह 2100 रुपए
  2. आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण, 50 हजार स्थानीय युवाओं को नौकरी के लिए उद्यमियो को विशेष प्रोत्साहन
  3. चिरायु आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज
  4. परिवार के 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को अलग से 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा
  5. 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद
  6. 2 लाख युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची पक्की सरकारी नौकरी
  7. 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजकार के अवसर, एवंस नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन योजना से मासिक स्टाइपेन
  8. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास
  9. सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस एव सभी अस्पतालों में डायलिसिस मुफ्त
  10. हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी
  11. हर घर गृहणी योजना के तहत 500 रुपए में सिलेंडर
  12. अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली हर छात्रा को स्कूटर
  13. हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी
  14. भारत सरकार के सहयोग से केएमपी के आर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण एवं नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत
  15. भारत सरकार के सहयोग से विभिन्न रैपिड रेल सेवाओं एवं फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी मेट्रो सेवा की शुरुआत
  16. छोटी पिछड़ी समाज की जातियों के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड
  17. डीए और पेंशन को जोड़ने वाले साइंटिफिक फॉर्मूले के आधार पर सभी सामाजिक मासिक पेंशनों में वृद्धिभारत के किसी भी सरकार कॉलेज में मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले ओबीसी एवं एससी जातियों के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति
  18. सभी ओबीसी वर्ग के उद्यमियों को मुद्रा योजना के अतिरिक्त 25 लाख रुपए के लोन की गारंटी हरियाणा राज्य सरकार उठाएगी
  19. हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाकर आधुनिक स्किल प्रशिक्षण प्रदान करेंगे
  20. दक्षिण हरियाणा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क

कांग्रेस के सात वादे

1.महिलाओं को शक्ति
हर महीने महिलाओं को 2000 रुपए
500 रुपए में गैस सिलेंडर

2.सामाजिक सुरक्षा को बल
6000 रुपए बुढ़ापा पेंशन
6000 रुपए दिव्यांग पेंशन
6000 रुपए विधवा पेंशन
ओपीएस करेंगे बहाल

3.युवाओं को सुरक्षित भविष्य
भर्ती विधान के तहत 2 लाख पक्की नौकरी
नशा मुक्त हरियाणा

4.हर परिवार को खुशहाली
300 यूनिट फ्री बिजली
25 लाख का मुफ्त इलाज

5.गरीबों को छत
100 गज का प्लॉट
3.5 लाख की लागत से 2 कमरों को मकान

6.किसानों को समृद्धि
एमपीएस की कानूनी गारंटी
तत्काल फसल मुआवजा

7.पिछड़ों को अधिकार
जातिगत सर्वे
क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+