हरियाणा: बीजेपी सांसद ने मुख्यमंत्री खट्टर पर साधा निशाना, राज्य में ब्राह्मण सीएम बनाने की मांग
नई दिल्ली, 30 मई: बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच टकरार देखने को मिल रही है। अब सांसद ने एक बार फिर रोहतक के पहरावर गांव की जमीन को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साथा। साथ ही उसे ब्राह्मण समाज को देने की मांग की। इसके बाद मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि क्या वो अगले चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी मान रहे, जिस पर शर्मा मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।
Recommended Video

शर्मा के मुताबिक हरियाणा में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 2009 में 123 कनाल भूमि गौर ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को पट्टे पर दी थी। जमीन का इस्तेमाल कॉलेज, स्कूल, अस्पताल और मंदिर के निर्माण के लिए किया जाना था। 2014 में हुए चुनाव के बाद जब खट्टर मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने सभा को भंग कर दिया और भूमि की देखरेख के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया।
रोहतक नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक भूमि पर निर्माण कार्य की शुरुआत में देरी और सभा द्वारा पट्टे की अन्य शर्तों को पूरा करने में विफलता के कारण इसे रद्द कर दिया गया। गौर ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का कार्यकाल 6 फरवरी 2011 को खत्म हो गया था। इस वजह से पट्टा अपने आप रद्द हो गया।
वहीं 23 मई को पहरावर गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब राज्य में एक ब्राह्मण मुख्यमंत्री की आवश्यकता है। राज्य का नेतृत्व करने के लिए प्रमुख जातियां अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। इसमें किसी भी जाति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पूर्व मंत्री पर भी लगाया आरोप
हाल ही में द प्रिंट से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि सीएम राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की सलाह पर जमीन सभा को नहीं दे रहे। ग्रोवर को उनका बहुत ही खास आदमी माना जाता है। अगर सीएम खुद दिमाग लगाते तो जमीन वापस कर दी जाती। कम से कम इस मामले में जांच तो होनी थी कि जमीन वर्तमान में गौर गौर ब्राह्मण सोसायटी के पास क्यों नहीं है?












Click it and Unblock the Notifications