Nuh Violence: नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार , मेवात सीआईए ने धर दबोचा

Bittu Bajrangi Arrested: हरियाणा में नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मेवात सीआईए ने बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया है। बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने की। नूंह में 31 जुलाई को हिंसा भड़की थी। बिट्टू बजरंगी पर इस हिंसा को भड़काने का आरोप है। बिट्टू पर एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का भी आरोप है।

क्या है बिट्टू बजरंगी पर आरोप
बता दें कि ब्रजमंडल शोभायात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी ने सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट किए थे। जिसके चलते नूह में हिंसा की आग भड़कने की आशंका जताई जाने लगी । बिट्टू बजरंगी को CIA मेवात ने गिरफ्तार किया है। बिट्टू बजरंगी पर कई धाराएं लगाई गई हैं। इनमें 25,54,59,148,149, 186, 332, 353, 395,397,506 धाराएं शामिल हैं।

Bittu Bajrangi Arrested

कैसे हुई थी नूह हिंसा
बता दें कि हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। प्रशासन ने इसकी इजाजत भी दे दी थी। लेकिन बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया था। देखते ही देखते यह दो समुदायों की हिंसा में बदल गई। इस हिंसा में सैकड़ों कारों, बाइक और घरों को आग लगा दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+