हरियाणा सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से पोस्टिंग/ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है।
हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आदेश जारी करके इसकी जानकारी दी है। सरकारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी रमेश चंदर बिधान को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस अधिकारी रमेश चंदर बिधान को मेवात डेवलपमेंट एजेंसी नूह के चेयरमैन की अधितिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पहले से ही गुरुग्राम के मैनेजिंग डायरेक्टर, गुरुग्राम कमिश्नर, हरियाणा सीड्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एंड एमडी, हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड की जिम्मेदारी है।
मेवात डेवलपमेंट एजेंसी के चेयरमैन का पद खाली था, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी रमेश चंदर को दे दी गई है। जबकि एसचीएस अंकित वर्मा और अजय हुडा का तबादल कर दिया गया है।
अंकिता वर्मा को खानपुर कलां, सोनीपत केमेडिकल कॉलेज का ज्वाइंट डायरेक्टर प्रशासन बनाया गया है। जबकि अजय हुडा को सोनीपत के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का ज्वाइंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा सरकार ने 5 एचसीएस की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया था। जबकि 7 आईएएस अधिकारियों को एसडीओ के पद पर नियुक्त किया था।
आईएएस अधिकारी लक्षित सरीन को अंबालाकैंट और कैंट के एक्साइड एरिया की सरकारी जमीन के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया। साथ ही फरीदाबाद के उपायुक्त कार्यालय में सेवारत ओएसडी नरेंद्र कुमार को पलवल का उपमंडल अधिकारी नियुक्त किया गया। निशा ओएसडी को कालका में उपमंडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
हिसार के डीसी ऑफिस के ओएसडी को नारनौंद का उपमंडल अधिकारी नियुक्तकिया गया। गुरुग्राम के डीसी ऑफिस के ओएसडी विश्वजीत चौधरी को बादशाहपुर का उपमंडल अधिकारी बनाया गया। रोहत के डीसी ऑफिस में तैनात ओएसडी विवेक आर्य को रोहतक का उपमंडल अधिकारी बनाया गया। यमुनानगर के डीसी ऑफिस के ओएसडी यश जालुका को जगाधरी का उपमंडल अधिकारी बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications