Haryana: कांग्रेस ने विनेश फोगाट को 3, बजरंग पूनिया को 2 सीटों का दिया ऑप्शन, कहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?
Vinesh Phogat Congress News Haryana: रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने 6 सितंबर 2024 को दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थामा है। कांग्रेस ज्वाइन करने के साथ ही चर्चा तेज हो गई कि विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 लड़ने वाले हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में इनका नाम भी शामिल हो सकता है। हाल ही दोनों पहलवानों ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
हरियाणा की सत्ता से एक दशक से दूर कांग्रेस भी वापसी के लिए इन ओलंपिक खिलाड़ियों पर दांव लगाने का मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती है। ऐसे में सवाल है कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को कौनसी सीट से टिकट दिया जा सकता है?

खबर है कि कांग्रेस ने विनेश फोगाट को तीन और बजरंग पूनिया को दो सीटों का ऑप्शन दिया है। हालांकि फोगाट और पूनिया किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह टिकट वितरण के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विनेश फोगाट को तीन ऑप्शन
- चरखी दादरी
- दादरी
- जुलाना
बजरंग पूनिया को दो ऑप्शन
- बहादुरगढ़
- भिवानी
सोनीपत-बादली से टिकट मांग रहे पूनिया
पहलवान बजरंग पूनिया ने हरियाणा के सोनीपत से विधानसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छा जताई थी। इन्होंने झज्जर की बादली सीट में भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन कांग्रेस ने बजरंग पूनिया को बहादुरगढ़ और भिवानी सीट का ऑप्शन दिया है।
सोनीपत में कांग्रेस मौजूदा विधायक सुरेंद्र पंवार का टिकट काटने के मूड में नहीं है। हालांकि पंवार ईडी के एक केस में जेल हैं। उनका टिकट कटने की स्थिति में बेटे या बहू में से किसी को चुनाव लड़वाया जा सकता है।

उधर, झज्जर की बादली सीट पर कांग्रेस के मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। ब्राह्मण चेहरे का टिकट काटने का जोखिम कांग्रेस लेना नहीं चाहती, क्योंकि ब्राह्मण वोट नाराज हो सकता है।
विनेश को मायके या ससुराल से टिकट
पेरिस ओलंपिक 2024 में फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन की वजह से अयोग्य ठहराई गई विनेश फोगाट भी मायके या ससुराल से चुनाव लड़ सकती हैं।
कांग्रेस ने विनेश फोगाट को चरखी दादरी जिले की दादरी और बाढड़ा सीट का ऑप्शन दिया है। विनशे फोगाट का गांव बलाली इसी जिले में आता है। विनेश फोगाट को तीसरा ऑप्शन जींद जिले की जुलाना सीट का मिला है।












Click it and Unblock the Notifications