Assembly Election Results 2023 के परिणाम पर हरियाणा में जश्न, सीएम खट्टर ने दिया यह बड़ा बयान
CM Manohar Lal Khattar on Assembly Election Result 2023: चार राज्यों मध्य प्रदेश,राजस्थान,तेलंगाना व छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा राजस्थान,मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ बहुमत के साथ सरकार बना रही है। इन परिणामों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने इन परिणामों का आगामी लोकसभा चुनाव पर असर पड़ने की बात कही है।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान,मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में लगभग जीत दर्ज कर ली है। मैं इन प्रदेशों की जनता और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। चार राज्यों में हुए चुनाव के परिणामों का लोकसभा चुनाव 2024 पर अवश्य असर पड़ेगा।

हरियाणा में भी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम का अच्छा खासा असर देखने को मिला। भाजपा पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। भारी संख्या में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान शानदार आतिबाजी भी देखने को मिली।
.












Click it and Unblock the Notifications