एशियन गेम्स में मेडलिस्ट खिलाड़ियों का सीएम खट्टर ने किया 'सम्मान', दिए 81 करोड़ और...

Haryana News: एशियन गेम्स 2023 में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों पर हरियाणा की मनोहर लाल सरकार खासी महरबान नजर आई। मनोहर लाल सरकार ने खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश करने के साथ ही उनके लिए करनाल में 'सम्मान समारोह' का आयोजन किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने खिलाड़ियों को कुल 81 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

करनाल में आयोजित हरियाणवी खिलाड़ियों के 'सम्मान समारोह' में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, 'मैं इस कार्यक्रम को गर्व और आभार का कार्यक्रम कहूंगा। गर्व हमें इस बात का है कि खेलों की दुनिया में हरियाणा ने अपना एक स्थान बनाया है। हरियाणा देश या विदेश में खेले जाने वाले खेल में अपनी भागीदारी कर औसत पर 30 से 40 प्रतिशत मेडल हमारे हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं।'

 Haryana CM Manohar Lal

इस दौरान बोलते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि इसलिए हम कहते हैं कि हमें अपने हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व है। मैं सभी हरियाणा के खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि खेलों की सूची बहुत लंबी है जिसमें हरियाणा का अपना स्थान है। हरियाणा की भागीदारी 30-40% तक है।

खेलों इंडिया में भी 128 पदक में से 41 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते थे। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये देती है। आज 44 खिलाड़ियों को 81 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का ऑफर भी दिया। साथ ही, कहा कि सभी खिलाड़ियों को एक एक टीन वीटा घी भी दिया जाएगा। बताते चले कि इस कार्यक्रम में कुल 44 पदक विजताओं में 22 आज यहां उपस्थित हुए हैं। नीरज चोपड़ा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+