हरियाणा: AAP की तर्ज़ पर चुनाव की तैयारी में जुटी खट्टर सरकार, तैयार की जा रही यह रणनीति
हरियाणा की खट्टर सरकार विधानसभा चुनावी की तैयारी में अभी से ही जुट गई है। आम आदमी पार्टी की तर्ज़ पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की मुहिम छेड़ दी है।
चंडीगढ़, 28 मार्च 2022। हरियाणा की खट्टर सरकार विधानसभा चुनावी की तैयारी में अभी से ही जुट गई है। आम आदमी पार्टी की तर्ज़ पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की मुहिम छेड़ दी है। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद के तिगांव में 'हरियाणा प्रगति रैली' की। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया साथ ही भ्रष्टाचार को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

AAP के नक्शे क़दम पर चल रही खट्टर सरकार
हरियाणा प्रगति रैली में सीएम मनोहर लाल का भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त रूख नज़र आया। मनोहर लाल खट्टर के बयान से यह साफ़ हो गया कि अब प्रदेश में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है। क्योंकि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने साफ कह दिया है कि अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसको किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। ग़ौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ़ पंजाब में मुहिम छेड़ रखी है। अब हरियाणा की खट्टर सरकार भी आम आदमी पार्टी के नक्शे क़दम पर चल रही है।

फरीदाबाद को 1 हजार 480 करोड़ की सौगात
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के तिगांव में 'हरियाणा प्रगति रैली' में शिरकत की। रौली के दौरान सीएम मनोहर लाल ने एचएसवीपी के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, तिगांव में आईटीआई का उद्घाटन किया। इसके साथ ही तिगांव और पाली में आक्सीजन प्लांट का भी शुभारंभ किया। रैली के दौरान ने सीएम मनोहर लाल ने फरीदाबाद को करीब 1 हजार 480 करोड़ की सौगात दी। भारत माता की जयघोष के साथ सीएम मनोहर लाल ने रैली को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को बड़ी चेतावनी दी। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान पारस्परिक सांस्कृतिक संबध समेत कई मुद्दों पर वार्ता हुई।

संस्कृति, कला और इतिहास को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान
सूरजकुंड मेले को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ये विदेशी सहयोग के साथ अपनी तरह का पहला अद्भुत प्रयास है। लिहाजा प्रदेश सरकार का लक्ष्य हरियाणा की संस्कृति, कला और इतिहास को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। हरियाणा के फरीदाबाद की पहाड़ियों में लगने वाले सुरजकूंड मेले में रोजाना खूब रौनक नजर आ रही है। इस मेले में प्रदेश की संस्कृति और कला की झलक साफ नजर आती है और इसी संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हरियणा सरकार भी पूरी तरह कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में पारस्परिक सांस्कृतिक संबंधों समेत कई अहम मुद्दो पर चर्चा की। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा की उपलब्धियां भी गिनवाईं
ये भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट में किन मुद्दों पर रहा ज़ोर












Click it and Unblock the Notifications