अमित शाह और सीएम खट्टर ने करनाल में प्रदर्शनी का किया अवलोकन, कही ये बात

Haryana News: हरियाणा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में करनाल में आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की। इस दौरान अमित शाह ने सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी सभी के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र रही। बता दें कि यह प्रदर्शनी लगभग 8000 वर्ग फुट एरिया में लगाई गई। इस भव्य प्रदर्शनी में अंत्योदय परिवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई।

Manohar Lal Khattar

इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह रही कि बड़ी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई और अंत्योदय परिवारों के लिए सबसे अधिक प्रभावी 9 योजनाओं पर आधारित 9 सेल्फी प्वॉइंट बनाए गए। अंत्योदय परिवारों के सदस्यों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 1 जनवरी, 2024 से प्रदेश में सामाजिक पेंशन के लाभार्थियों को 3 हजार मासिक पेंशन मिलेगी। वर्तमान में यह पेंशन राशि 2750 रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+