हरियाणा में सभी मोटर टैक्स कलेक्शन सेंटर बंद होंगे, लोगों को अब ऑनलाइन कराना होगा जमा
चंडीगढ़। मोटर-व्हीकल-टैक्स जमा करवाने के लिए हरियाणा में स्थापित किए गए फिजिकल टैक्स कलेक्शन पॉइंट्स अब बंद होंगे। सरकार ने सभी 10 फिजिकल टैक्स कलेक्शन पॉइंट्स को बंद करने का निर्णय लिया है। इस बारे में राज्य के सभी डीटीओ-कम-सेक्रेटरी आरटीए को विस्तृत दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि, अब मोटर व्हीकल टैक्स ऑनलाइन जमा कराना होगा।

सभी फिजिकल टैक्स कलेक्शन पॉइंट्स बंद होंगे
बता दिया जाए कि, मोटर व्हीकल वाले फिजिकल टैक्स कलेक्शन के पॉइंट्स गुड़गांव, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, भिवानी, सिरसा, जींद, पंचकूला, अंबाला और सोनीपत जिलों में स्थापित किए गए थे।
इधर, परियोजनाओं की सौगात दी
राज्य सरकार ने जिला कैथल के राजौंद खण्ड के 5 गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए सवा 9 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी है। इस बारे में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने जानकारी दी। वह जिला कैथल के राजौंद खण्ड के विभिन्न गांवों में पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने आईं। जहां उन्होंने कहा कि, इन परियोजनाओं के तहत जन-स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से 5 गांवों में लगभग 4 हजार परिवारों के लिए 39 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर पानी की कमी को दूर किया जाएगा। कमलेश ढांडा ने कहा कि, मुख्यमंत्री द्वारा किछाना, गुलियाना, रोहेड़ा, सिसला, सौंगल गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 9.18 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।












Click it and Unblock the Notifications