हिसार में केजरीवाल ने भरी हुंकार, कहा- 'हरियाणा में AAP का जबरदस्त माहौल है'
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के हिसार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा आज मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने घर वापस आया हूं।मेरा बचपन यहां गुजरा है। मैंने दिल्ली जाकर देश-दुनिया में हिसार और हरियाणा का मान बढ़ाया।
उन्होंने अपनी पहली सरकार का जिक्र करते हुए कहा, भगवान की कृपा से एक नई पार्टी बनी और पहली बार में ही सरकार बन गई। चुनाव में 70 में से 67 सीटें आईं। ये एक अप्रत्याशित परिणाम था।

मनीष सिसोदिया को फंसाने का आरोप लगाया
दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जिक्र करते हुए आप संयोजक ने कहा कि 4 लाख लोगों ने अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूल में एडमिशन कराया। मनीष सिसोदिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाने में हमारी टीम ने बहुत मेहनत की है। इस टीम में एक सदस्य हैं, मनीष सिसोदिया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाया। लेकिन मोदी जी और BJP ने सिसोदिया को जेल में डाल दिया।
मोहल्ला क्लीनिक का किया जिक्र
मोहल्ला क्लीनिक को लेकर केजरीवाल ने कहा दिल्ली और पंजाब में हमने मोहल्ला क्लीनिक खोले। सरकारी अस्पताल शानदार बना दिए। यहा इलाज, दवाई और टेस्ट आदि सब मुफ्त है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, देश में कोई नेता बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, और शिक्षा जैसी सुविधाओं पर वोट नहीं मांगता। लेकिन AAP जनहित के काम और देश के विकास के लिए वोट मांगती है और इसी वजह से मुझे जेल में डाला गया।
बचपन के दिनों को याद किया
बचपने के दिनों को याद करते हुए पूर्व CM ने कहा, ऐसा लग रहा है मैं अपने घर मैं वापस आया हूं। मेरा बचपन हिसार में गुजरा है। मैंने दिल्ली जाकर देश और दुनिया में हिसार और हरियाणा का मान बढ़ाया।
हिसार से AAP के उम्मीदवार संजय सतरोड़िया को वोट देने की अपली करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा हरियाणा में AAP का जबरदस्त माहौल है। अगर मुझे जल्दी छोड़ दिया होता तो यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनती। हालांकि अब जो भी सरकार यहां बनेगी, वह आप के बिना नहीं बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications