हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना पर AAP का सवाल, क्यों रह गईं ज्यादातर महिलाएं बाहर?

Lado Lakshmi Scheme: हरियाणा की महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना इन दिनों चर्चा में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में बड़े मंच से इस योजना की पहली किस्त जारी कर दी, लेकिन अब इसे लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा का कहना है कि यह योजना जितनी सुर्खियों में आई, उतना लाभ महिलाओं तक नहीं पहुंच पाया।

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में इस योजना की पहली किस्त जारी की, लेकिन इससे बहुत कम महिलाओं को लाभ मिल पाया है।

Lado Lakshmi Scheme

ढांडा बोले-ज्यादातर महिलाएं रह गईं बाहर

अनुराग ढांडा ने बताया कि सरकार ने चुनाव से पहले हर महिला को ₹2100 प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन अब सिर्फ लगभग 3.7 प्रतिशत महिलाओं को ही लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि करीब 1.4 करोड़ महिलाओं में से बहुत बड़ी संख्या योजना से वंचित रह गई है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का महागठबंधन पर बड़ा आरोप, 'पैसा लेकर टिकट बांटे गए हैं'

शर्तों को बताया मुश्किल

AAP नेता ने कहा कि सरकार ने ऐसी शर्तें रखी हैं जिनसे कई महिलाएं अपने आप योजना से बाहर हो जाती हैं। उदाहरण के तौर पर परिवार की सालाना आय एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए, उम्र 23 साल से ज्यादा होनी चाहिए और जिन महिलाओं के पति हरियाणा से बाहर के हैं या परिवार में कोई पेंशन ले रहा है, उन्हें योजना में शामिल नहीं किया गया।

गरीब और युवतियां रह गईं वंचित

ढांडा ने कहा कि गरीब घर की महिलाएं, कॉलेज जाने वाली युवतियां, नई बहुएं और विधवा महिलाएं इस योजना का हिस्सा नहीं बन पाईं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही गई थी, वे अब निराश हैं।

सरकार से पारदर्शिता की मांग

AAP ने हरियाणा सरकार से इस योजना की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है-कितनी महिलाओं ने आवेदन किया, कितनों को पैसा मिला और किन कारणों से बाकी को बाहर रखा गया।

महिलाओं की उम्मीदें और सवाल

पार्टी का कहना है कि राज्य की महिलाओं को अब सिर्फ़ वादे नहीं, बल्कि साफ नीतियां और पारदर्शी प्रक्रिया चाहिए। महिलाएं चाहती हैं कि जो वादा किया गया था, उसे बिना जटिल शर्तों के पूरा किया जाए।

ये भी पढ़ें: Bihar Election: चुनाव के बाद गठबंधन करेगी जन सुराज पार्टी? प्रशांत किशोर ने लिखित में किया ये बड़ा वादा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+