Bihar Chunav: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का महागठबंधन पर बड़ा आरोप, 'पैसा लेकर टिकट बांटे गए हैं'
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, VIP, JMM और वाम दलों) में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। जेएमएम ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने का ऐलान कर दिया है। 10 ऐसी सीटें हैं जहां घटक दलों के अलग-अलग उम्मीदवार खड़े हैं। इसके अलावा, टिकट बंटवारे को लेकर भी कांग्रेस और आरजेडी नेताओं की नाराजगी भी खुलकर सामने आ रही है। इन घटनाओं पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि यह कौरवों की सेना है।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अब महागठबंधन कौरवों की सेना है। इसमें हर दल टिकट को लेकर एक-दूसरे से उलझा हुआ है। उन्होंने पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां सब कुछ पैसों के खेल से तय हो रहा है।

Mahagathbandhan की तकरार पर बीजेपी हमलावर
बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, 'यहां टिकटों के लिए पैसा चल रहा है। बिहार की जनता सब देख रही है। एक तरफ NDA है पांच पांडवों की पार्टी, जहां सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों की घोषणा सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है।'
Dilip Jaiswal ने कांग्रेस-आरजेडी पर साधा निशाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, 'महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर अराजकता फैली हुई है। महागठबंधन में टिकटों के लिए पैसा चल रहा है। बिहार की जनता सब देख रही है। एक तरफ NDA है पांच पांडवों की पार्टी। हमारे यहां सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों की घोषणा सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन है जहां टिकट बंटवारे को लेकर अराजकता फैली हुई है।'
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: ओवैसी की AIMIM ने 25 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, 2 हिंदू नेताओं को इस सीट से दिया टिकट
जायसवाल ने आगे कहा कि अगर ये दल टिकट बांटने में ही एकमत नहीं हो पा रहे हैं, तो सरकार कैसे चलाएंगे? इनकी योग्यता पर गंभीर सवाल जनता उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के मतदाता भ्रष्टाचार, पारिवारिक राजनीति और अवसरवाद से ऊब चुके हैं और इस बार स्पष्ट जनादेश NDA के पक्ष में जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: गिरिराज सिंह ने भरी रैली में क्यों कहा - 'मुझे नमक हरामों के वोट नहीं चाहिए', मच गया सियासी बवाल
Bihar Chunav में टिकट बंटवारे पर जमकर हो रहा बवाल
बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। आरजेडी नेता मदन शाह को टिकट नहीं मिला, जिसके बाद वह भावुक हो गए। राबड़ी देवी के आवास के बाहर उन्होंने अपना कुर्ता फाड़ दिया और जमीन पर लेट-लेटकर रोने लगे। महागठबंधन के अंदर जारी यह तकरार और टिकट बंटवारे का विवाद आगामी चुनावों में इसकी एकजुटता को कमजोर कर सकता है। जबकि एनडीए की तरफ से सभी प्रमुख सीटों पर उम्मीदवार तय होने के बाद चुनाव प्रचार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Video: टिकट नहीं मिलने पर कुर्ता फाड़ बिलखने लगे नेताजी, तेजस्वी यादव पर भी फूटा गुस्सा












Click it and Unblock the Notifications