हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने क्यों किया संगठन भंग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

पंजाब में सत्ता पर क़ाबिज़ होने के बाद आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार कर रही है।

चंडीगढ़, 22 मार्च 2022। पंजाब में सत्ता पर क़ाबिज़ होने के बाद आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार कर रही है। लेकिन हैरतअंगेज़ बात है कि हरियाणा में पुराने संगठन को आम आदमी पार्टी ने भंग कर दिया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में संगठन विस्तार करते हुए नवीन जयहिंद को ज़िम्मेदारी दी थी और उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन अब आम आदमी पार्टी संगठन का नए सिरे से गठन कर रही है। ताकि आने वाले चुनाव में नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए सही ढंग से काम कर सकें।

haryana AAP

हरियाणा में नए सिरे से होगा संगठन का गठन
हरियाणा में आम आदमी पार्टी नए सिरे से संगठन तैयार कर जिला अध्यक्ष और प्रकोष्ठों का गठन करेगी। ग़ौरतलब है कि हरियाणा में होने वाले चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने सौरव भारद्वाज (विधायक, दिल्ली) को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि आम आदमी पार्टी ने नवीन जयहिंद को इसलिए ज़िम्मेदारी से बरी कर दिया क्योंकि वह पार्टी बैनर की बजाये ख़ुद की ब्रांडिंग पर काम कर रहे थे। इसी वजह से हरियाणा में आप आलाकमान ने नवीन जयहिंद की जगह पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है।

सर्वे कर रही है आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के नेता सुशील गुप्ता और सौरव भारद्वाज ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। काफ़ी तादाद में लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं। नए संगठन का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा। सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कई सियासी दलों के करीब 40 पूर्व विधायक और पूर्व सांसद पार्टी के साथ संपर्क में हैं। आम आदमी पार्टी ज़मीनी स्तर पर सर्वे करा रही है। सर्वे के मुताबिक ही उन सभी नेताओं को पार्टी में शामिल करने पर फैसला किया जाएगा। आपको बता दे कि सुशील गुप्ता हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी में AAP, इस BJP नेता को बना सकती है CM उम्मीदवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+