हरियाणा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की चौथी सूची, देखें किसको कहां से टिकट?
AAP Candidate List Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी ने अपने उम्म्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है, जिसमें 21 प्रत्याशी उतारे गए हैं। इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की कोशिश हुई थी, मगर गठबंधन नहीं होने की स्थिति में दोनों अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।
आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की सूची में सीएम नायब सिंह सैनी और विनेश फोगाट की सीट पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं। लाडवा सीट पर नायब सिंह सैनी के सामने जोगा सिंह और जुलाना सीट पर विनेश फोगाट के सामने कविता दलाल को टिकट दिया गया है।

आप उम्मीदवारों की सूची
अंबाला कैंट से राज कौर गिल
यमुना नगर से ललित त्यागी
लाडवा से जोगा सिंह
कैथल से सतीर गोयत
करनाल से सुनील बिंदल
पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक
गन्नौर से सरोज बाबा राठी
सोनीपत से देवेंद्र गौतम
गोहाना से शिव कुमार रंगीला
बरोदा से संदीप मलिक
जुलाना से कविता दलाल
सफीदों से निशा देशवाल
टोहाना से सुखविंदर सिंह गिल
कलांवाली से जसदेव निक्का
सिरसा से शाम मेहता
उकलाना से नरेंद्र उकलाना
नारनौंद से राजव पाली
हांसी से राजेंद्र सरोखी
हिसार से संजय सतरोदिया
बादली से हैप्पी लोचाब
गुडगांव से निशांत आनंद


हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम
नोटिफिकेशन - 5 सितंबर
नामांकन - 12 सितंबर
छंटनी - 13 सितंबर
नाम वापसी - 16 सितंबर
मतदान - 5 अक्टूबर
मतगणना - 8 अक्टूबर
कुल सीट- 90
बहुमत-46
हरियाणा में किसके पास कितनी सीटें?
भाजपा- 40
कांग्रेस- 31
जेजेपी- 10
निर्दलीय-7
आईएनएलडी-1
एचएलपी-1
(विधानसभा चुनाव 2019 की स्थिति)
हरियाणा कुल मतदाता (Haryana Total Voters)
- हरियाणा में विधानस्भा की 90 सीटें हैं, जिन पर कुल मतदाता 2 करोड़ 2 लाख 24 हजार 958 हैं।
- हरियाणा में पुरुष मतदाता 1 करोड़ 7 लाख 11 हजार 926 व महिला मतदाता 95 लाख 13 हजार 32 हैं।
- हरियाणा गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट पर सबसे ज्यादा और नारनौल में सबसे कम मतदाता हैं।
- साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 5 लाख 1 हजार 682 युवा पहली बार मतदान करेंगे।
- लोकसभा चुनाव 2024 के बाद हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 37 हजार मतदाता बढ़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications