हेडफोन में करंट से गाना सुन रहे युवक के सिर में लगा तेज झटका, हुई मौत
यमुनानगर। मोबाइल युग में हेडफोन का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है लेकिन हरियाणा के यमुनानगर में ऐसी घटना हुई है जिसके बारे में जानकर आपको झटका लग सकता है। एक युवक हेडफोन लगाए हुए था कि तभी उसमें करंट आया और सिर में शॉक लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यमुनानगर में ठाठ सिंह नाम का 22 साल का युवक चार्जिंग में मोबाइल को लगाकर गाने सुन रहा था और तब बिजली नहीं थी। अचानक बिजली आई और शॉर्ट सर्किट की वजह से मोबाइल में करंट आया और तार के जरिए हेडफोन में करंट पहुंच गया।
ठाठ के सिर में तेज झटका लगा और वो वहीं बेहोश हो गया। ठाठ सिंह को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि करंट की वजह से युवक के सिर में शॉक लगा जिस वजह से उसकी मौत हुई।












Click it and Unblock the Notifications