हरियाणा: झाड़ियों में बिखरे मिले 500-500 के नोट, कोरोना के डर से किसी ने नहीं लगाया हाथ

कैथल। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच हरियाणा के कैथल में एक कालोनी में 500-500 रुपए के नोट मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कुछ बच्चे ​कालोनी में खेल रहे थे, इसी दौरान उन्होंने नोट देखकर घरवालों को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने देखा तो कई नोट वहां पर मिले। लोगों ने कोरोना के खौफ के चलते इन नोटों को नहीं उठाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नोटों को सैनेटाइज कर एक बॉक्स में रखा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

15 से 20 हजार रुपए होने का अंदेशा

15 से 20 हजार रुपए होने का अंदेशा

मामला कैथल जींद रोड, मॉडल टाउन स्थित कर्ण विहार कालोनी का है। यहां झाड़ियों में 500-500 के नोट बिखरे पड़े थे। बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 हजार रुपए के नोट थे।कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस व स्वस्थ्य विभाग टीम मोके पर पहुंची और कॉलोनी में बिखरे नोटों को सैनेटाइज कर एक बॉक्स में रखा। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। कॉलोनी में रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि जब कॉलोनी में बच्चे खेल रहे थे तो उन्होंने वहां पर नोट बिखरे हुए देखे और बच्चों ने उन्हें बताया कि वहां पर नॉट बिखरे हुए हैं जब अशोक ने देखा तो कालोनी में कईं जगह पर 500-500 के नोट बिखरे पड़े हैं जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलने पर सिटी थाना एसएचओ नन्ही देवी अपनी टीम व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कॉलोनी में पहुंची। एसएचओ नन्ही देवी ने बताया कि उन्होंने सभी नोटों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे तफ्तीश जारी है। कालोनी वासियों ने बताया कि किसी ने कोरोना महामारी फैलाने की साजिश से ऐसा किया है। पुलिस प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने फायर ब्रिगेड के कर्मियों को बुलाकर क्षेत्र को सैनिटाइज करवाया।

हरियाणा में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

हरियाणा में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

बता दें, इससे पहले हरियाणा के चरखी दादरी शहर में भी इस तरह का मामला सामने आया था। शकुंतला भवन के पास एक गली में पांच-पांच सौ रुपए के नोट बिखरे मिले थे। नोट मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नोटों को कब्जे में ले लिया था। ये नोट कहां से आए और किसने फेंके इसका पता नहीं चल पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+