हरियाणा में 44 IAS अधिकारियों का तबादला, कौन हैं सुमिता मिश्रा, जो बनीं नई गृह सचिव

हरियाणा सरकार ने बड़े नौकरशाही फेरबदल में तत्काल प्रभाव से 44 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एक दिसंबर को जारी सरकारी आदेश के अनुसार 1990 बैच की अधिकारी सुमिता मिश्रा नई गृह सचिव होंगी। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुमिता मिश्रा को गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभागों का एसीएस लगाया गया है। वे अनुराग रस्तोगी की जगह लेंगी।

अनुराग रस्तोगी वित्त और योजना विभागों के एसीएस का प्रभार संभालते रहेंगे। वे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभाग के वित्त आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

Sumita Misra

IAS अशोक खेमका को सौंपा गया परिवहन विभाग

1991 बैच के अधिकारी अशोक खेमका जो प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के एसीएस थे, उन्हें परिवहन विभाग का एसीएस लगाया गया है। वे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी नवदीप विर्क की जगह लेंगे।

पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अपने कार्यालय में कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं और एक बड़ा नौकरशाही फेरबदल किया, जिसके आदेश रविवार को जारी किए गए।

जानें किसे दिया गया कौन सा विभाग?

  • 17 अक्टूबर को सैनी सरकार के शपथ ग्रहण करने के बाद से ही फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं। आदेश के अनुसार, अपूर्व के सिंह को नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा विभाग का एसीएस लगाया गया है और वे ऊर्जा विभाग के एसीएस का भी प्रभार संभालेंगे।
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभागों का भी प्रभार दिया गया है। आनंद मोहन शरण को अन्य विभागों के अलावा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का प्रभार दिया गया है।
  • विनीत गर्ग को उच्च शिक्षा विभाग का एसीएस और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया है। डी सुरेश, रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन, नई दिल्ली अब उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव भी होंगे।
  • राजीव रंजन को श्रम विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, जबकि श्यामल मिश्रा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के नए सीईओ होंगे तथा नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव भी होंगे।
  • विजय सिंह दहिया को मुद्रण एवं लेखन सामग्री और पशुपालन विभाग का आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग की सचिव आशिमा बराड़ को आबकारी एवं कराधान आयुक्त और सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
  • विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति तथा विदेश सहयोग विभागों का आयुक्त एवं सचिव भी लगाया गया है। यशेंद्र सिंह को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव लगाया गया है।
  • अन्य आईएएस अधिकारियों में जी रजनी कंथन को परिवहन आयुक्त तथा फूल चंद मीना को अंबाला संभाग का आयुक्त लगाया गया है। ए श्रीनिवास को हिसार संभाग का आयुक्त तथा अंशज सिंह को रोहतक संभाग का आयुक्त तथा स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • यश गर्ग को खाद्य एवं औषधि प्रशासन का आयुक्त नियुक्त किया गया है। मोनिका मलिक को हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार राजेश जोगपाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव लगाया गया है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव नरहरि सिंह बांगर को नागरिक उड्डयन विभाग का सलाहकार एवं विशेष सचिव लगाया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+