PM मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' से प्रेरित हो हरियाणा के दिव्यांग ने शुरू किया खुद ही धंधा, VIDEO

टोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान से प्रेरित हुआ एक हरियाणवी दिव्यांग खुद को आत्मनिर्भर बनाने में जुट गया है। उसका नाम मुकेश है और वह 26 साल का है। मुकेश ने स्वंय को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास शुरू करते हुए बाजार से लिफाफे लेकर बेचने शुरू कर दिए, ताकि व किसी पर बोझ न बन सके। मुकेश के माता-पिता कहते हैं कि, जब वह यह काम करता है तो उसके बाजुओं में दर्द होता है। इसलिए वे उसे रोकते का प्रयास करते हैं, लेकिन वह अपना हौंसला दिखाकर काम करता रहता है कि उसे आत्मनिर्भर बनना है।

26 years-old Divyang Mukesh start his own business after inspired by PM Modi atmanirbhar bharat abhiyan

अपने बेटे में यह ललक देखकर पिता रमेश रुआंसे हो जाते हैं। वह कहते हैं कि, मुकेश के अंदर बहुत हिम्मत है। इसलिए वह अपनी विकलांगता को आड़े नहीं आने देता। वह काम करता रहता है। काम के लिए जाते समय गिर भी जाता है, लेकिन स्वंय संभलकर खड़ा हो भी जाता है। फिर से काम करने लग जाता है। पिता आगे कहते हैं कि, मुकेश को यह प्रेरणा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस स्पीच से ही मिली, जब उन्होंने कहा था कि, हमें आत्मनिर्भर बनना है।

haryanas 26 years-old Divyang Mukesh start his own business after inspired by PM Modi atmanirbhar bharat abhiyan

मुकेश ने कहा, ''मैं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बनना चाहता हूं, इसलिए खुद ही काम-धंधा शुरू किया है। मैं रोजाना 1000 से 1500 लिफाफे बाजार से लेकर तैयार करता हूं और बेचता हूं। जो कुछ कमाई होती है, उसे यह अहसास होता है कि मैं भी अपने पाँव पर खड़ा हो सकता हूं।' इस बारे में मुकेश के पिता रमेश जब बात करते हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वे रुंधे हुए गले से कहते हैं- 'बेटे के हौंसले को देखकर उन्हें खुशी मिलती है, लेकिन जब उसकी बाजू में दर्द होता है, तो उसे रोकते भी है कि वो ऐसा न करे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+