सगे छोटे भाई ने की बहन से हैवानियत, बोला- जीजा को बताया तो जान से मार दूंगा

ऋषिकेश। उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश में रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। एक सगे छोटे भाई ने अपनी शादीशुदा बहन से रेप की वारदात को अंजाम ​दे डाला। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पी​ड़िता ने मामले की जानकारी पति को दी उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि आरोपी को पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

younger brother misdeeds with married sister in rishikesh

सगे छोटे भाई ने की बहन से हैवानियत

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह युवक अपनी बहन के घर पर गया था। बहनोई काम पर चला गया था और बहन घर पर अकेले थी। इसी दौरान युवक ने अपनी सगी बड़ी बहन को पकड़ लिया और उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बड़ी बहन उससे रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन भाई दरिंदगी करता रहा। इतना ही नहीं, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी और घर से चला गया। डरी सहमी बहन शाम तक घर में यूं ही बैठी रही।

पीड़िता ने पति को रोते हुए सुनाई आपबीती

शाम को जब पति काम से घर लौटा तो पति को देख उसे मामला कुछ गड़बड़ नजर आया। उसने पत्नी से वजह पूछी तो वह फूटकर रो पड़ी और रोते-रोते छोटे भाई की हैवानियत की दास्तां बयां की। पत्नी की बातें सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से गुस्साए पति ने दुष्कर्म करने वाले साले के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि उप निरीक्षक नमिता सैनी की तत्परता से आरोपी को पकड़ा गया है जिसके खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

हाथरस केस: वकील सीमा कुशवाहा ने आरोपियों के जेल से चिट्ठी लिखने पर उठाए सवाल, कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+