कुंभ मेला 2021: पुलिस का स्पेशल साइकिल स्कवॉड, हरिद्वार की तंग गलियों और संकरे रास्तों पर रखेगा नजर

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कुंभ मेले की धूम है। कुंभ मेले में डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं। तो वहीं, कोरोना संकट और लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कई इंतजाम किए हैं। दरअसल, हर की पौड़ी के आसपास का इलाका तंग गलियों व संकरे रास्तों से भरा है। ऐसे में किसी भी घटना के वक्त पुलिस-प्रशासन को भी संकरे रास्तों से होते हुए वहां पहुंचना होगा, जो काफी मुश्किल है।

Recommended Video

    Kumbh Mela 2021: Haridwar की तंग गलियों के लिए Police का Special Cycle squad | वनइंडिया हिन्दी
    Kumbh Mela 2021: police Special cycle squad will keep an eye on the narrow streets and roads

    इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार पुलिस-प्रशासन ने नया रास्ता निकाला है। जिससे पुलिसकर्मी भीड़ भरे बाजारों व तंग गलियों और संकरे रास्तों से घटना स्थल पर पहुंच सके। दरअसल, हरिद्वार में पुलिसकर्मियों को तंग गलियों में गश्त लगाने के लिए साइकिल मुहैया कराई जा रही है। अगर इन गलियों में कोई घटना होती है तो साइकिल स्क्वॉड के पुलिसकर्मी तत्काल वहां पहुंचकर कानून व्यवस्था बनाने के साथ राहत व बचाव कार्य शुरू कर सकेंगे। फिलहाल 23 साइकिल के साथ पुलिस का स्पेशल साइकिल स्कवॉड की शुरुआत की गई है।

    पुलिस के पास सीएसआर फंड से 100 साइकिलें आ रही हैं। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित साइकिल रैली में हिस्सा लिया। ये रैली मुख्य कुंभ पुलिस लाइन, भल्ला कॉलेज मायापुर से शुरू होकर मुख्य मेला नियंत्रण भवन पर समाप्त हुई। साइकिल रैली में आईजी कुंभ के अलावा एसपी जीआरपी मंजू नाथ समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

    कुंभ एप से ले सकते है जानकारी
    महाकुंभ मेले को लेकर कुंभ पुलिस और मेला प्रशासन कई योजनाओं को लगातार अमलीजामा पहना रहा है। फेसबुक पेज, वेबसाइट के बाद अब पुलिस ने एक नया एप तैयार किया है। इस एप को कुंभ द्वार का नाम किया गया है। जिसमें श्रद्धालुओं को जानकारी देने के साथ ही पुलिसकर्मियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को प्ले स्टोर में जाकर यह एप डाउनलोड करना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+